भारत के प्रसिद्ध व्यक्ति, Celebrity of india , famous personalities of India, greatest Indians

भारत के प्रसिद्ध व्यक्ति, Celebrity of india , famous personalities of India, greatest Indians

भारत के प्रसिद्ध व्यक्ति, Celebrity of india , famous personalities of India, greatest Indians
भारत के प्रसिद्ध व्यक्ति, Celebrity of india , famous personalities of India, greatest Indians

Buy Amazon products at low price

नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 'भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची' जोकि कई government exam के लिए महत्वपूर्ण हैं । विशेष रुप से RRB NTPC में इससे संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं । इसकी उपयोगिता को देखते हुए , हमने यह सूची बहुत सावधानीपूर्वक तैयार की है फिर भी, अगर कोई कमी रह गई हो या आपको कोई सुझाव देना हो तो, हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं ।
धन्यवाद

GK वीडियो देखने के क्लिक करे  -  GK वीडियो

यह भी पढ़े - वैदिक सभ्यता

अब्दुल गफ्फार खान - 

● 'सीमांत गांधी' के नाम से प्रसिद्ध महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न और अंतरराष्ट्रीय सदभाव के लिए नेहरू पुरस्कार से सम्मानित


अबुल फजल -  


● अकबर का विश्वस्त सलाहकार और तत्कालीन अवस्था व अकबर की नीतियों पर  प्रकाश डालने वाली 'अकबरनामा' 'आईने अकबरी' पुस्तकों का लेखक


डॉक्टर भीमराव अंबेडकर-


● दलित वर्ग के मसीहा । भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे कानून मंत्री भी रहे अनुसूचित जाति से थे परंतु बाद में बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया।


अमीर खुसरो-


● अलाउद्दीन खिलजी का समकालीन उर्दू कविता की  नीव रखने वाला, उर्दू, फ़ारसी व हिंदी के जानकार विद्वान


आर्यभट्ट -


● महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री। सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण के कारण सर्वप्रथम स्पष्ट किए ।भारत के प्रथम कृत्रिम उपग्रह का नामकरण इन्हीं के नाम से किया गया।

यह भी पढ़े - चट्टान नोट्स सम्पूर्ण जानकारी


अशोक महान -


● भारत का महान सम्राट विश्व इतिहास के विद्वान व अच्छे शासकों में से एक । बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया


अश्वघोष -


● कुषाण राजा कनिष्क का सलाहकार बौद्ध दार्शनिक व संगीतज्ञ


अकबर महान -


● मुगल साम्राज्य का महान। सम्राट साम्राज्य विस्तारक। हिंदू मुस्लिम एकता का समर्थक। दीन ए इलाही नामक नए धर्म का प्रवर्तक।


अरविंद घोष-  


● प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक राजनीतिज्ञ और कवि। 'दी लाइफ डिवाइन' के रचयिता। पांडिचेरी में एक आश्रम की स्थापना की।


मौलाना अब्दुल कलाम आजाद-


● राष्ट्रवादी नेता। कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। भारत सरकार में मंत्री भी रहे।राष्ट्रपति पद पर भी रहे । प्रमुख कृति 'इंडिया विंस फ्रीम'


जहीर-उद्-दिन- बाबर -


● भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक । पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराया । साहित्यकार भी ।


बाणभट्ट-


● हर्षवर्धन के शासनकाल का संस्कृत कवि। 'हर्ष चरित्र' 'कादंबरी' का रचियता।


बंकिम चंद्र चटर्जी -


● बांग्ला कवि उपन्यासकार व महान देशभक्त भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के रचयिता प्रमुख कृतियां - आनंदमठ , दुर्गेश नंदिनी , कृपाल - कुंडला।


भास्कराचार्य -


● 12 वीं शताब्दी का महान गणितज्ञ व नक्षत्रवेता। प्रसिद्ध कृति - सिद्धांत शिरोमणि


सुरेंद्रनाथ बनर्जी - 


● महान देशभक्त । दो बार कांग्रेस अध्यक्ष रहे। प्रथम भारतीय आई सी एस


डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा -


● विख्यात भौतिक शास्त्री ।एटम फॉर पीस कॉन्फ्रेंस जेनेवा (1955) के अध्यक्ष रहे ।परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे।


आचार्य विनोबा भावे-


● प्रसिद्ध संत, भूदान आंदोलन के प्रवर्तक, सर्वोदयी नेता। मैग्सेेेसे पुरस्कार से सम्मानित।


चाणक्य (कौटिल्य) - 


● चंद्रगुप्त मौर्य का मंत्री व पथ प्रदर्शक। प्रसिद्ध कृति - अर्थशास्त्र। महान कूटनीतिज्ञ।


चरक- 


● कनिष्ककालीन गुुणी वैद्य । औषधि- चिकित्सा, शल्य- चिकित्सा, मनो- चिकित्सा में प्रवीण


स्वामी दयानंद सरस्वती - 


● आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक। अस्पर्शता व मूर्तिपूजा के विरोधी।


मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी)-


●भारत के राष्ट्रपिता के रूप में सम्माननीय। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण एवं प्रधान भूमिका।  अहिंसावादी, अस्पर्शता विरोधी   हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर , सत्यवादी। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा हत्या।


गोपाल कृष्ण गोखले - 


● प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ ।1906 में कांग्रेस अध्यक्ष बने। गांधीजी इन्हें राजनीतिक गुरु मानते थे।

यह भी पढ़े - हिंदी विलोम शब्द


ए. ओ. ह्यूम -


● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक (1885)


जयप्रकाश नारायण - 


● प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी। बाद में सोशलिस्ट नेता बने। सर्वोदय व भूदान आंदोलन में सहयोग। आपातकाल से पूर्व 'समग्र क्रांति' के प्रणेता। आपातकाल की समाप्ति पर जनता पार्टी के गठन व उसे विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कालिदास- 


● विक्रमादित्य (400 ईसवी) के समय का महान संस्कृत कवि हुए नाटककार। 'भारत का शेक्सपियर' नाम से प्रसिद्ध । प्रमुख कृति -  शकुंतला, रघुवंश, मेघदूत, कुमारसंभव, ऋतुसंहार ।


कबीर -


● भक्ति आंदोलन का प्रसिद्ध संत - कवि। रूढ़ियों का विरोधी व ईश्वर अल्लाह को एक मानने वाला संत।


कल्हण-


● राजतरंगिणी का रचयिता। कश्मीर का प्रसिद्ध कवि व इतिहासकार।


शिवाजी -


● महान योद्धा व चतुर शासक। मराठा साम्राज्य का संस्थापक व विस्तारक। औरंगजेब से डटकर लोहा लिया।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस- 


● कांग्रेसी नेता। दो बार कांग्रेस अध्यक्ष रहे। महात्मा गांधी से राजनीतिक मतभेदों के कारण कांग्रेस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' को नेतृत्व दिया। सिंगापुर इंडियन नेशनल आर्मी को संगठित किया । 1945 में विमान दुर्घटना में मृत्यु


रविंद्र नाथ ठाकुर- 


● महान कवि, नाटककार, उपन्यासकार, संगीतकार, चित्रकार, दार्शनिक, चिंतक व शिक्षाविद। प्रथम एशियाई जिसने नोबेल पुरस्कार (गीतांजलि) प्राप्त किया।शांतिनिकेतन के संस्थापक।


जमशेदजी टाटा -


● पारसी उद्योगपति। टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी के संस्थापक। देश के आर्थिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान।


लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक -


● महान राष्ट्रवादी। संस्कृत के विद्वान। गीता रहस्य के रचयिता।


तुलसीदास-


● रामचरित्रमानस विनयपत्रिका आदि कृतियों के रचयिता। हिंदू कवि व धर्म सुधारक


स्वामी विवेकानंद  - 


● रामकृष्ण परमहंस के शिष्य व रामकृष्ण मिशन के संस्थापक। वेदांत दर्शन के महान व्याख्याकार। विश्व के समक्ष प्राचीन भारतीय धर्म व  महात्मय पर प्रकाश डाला


डॉ हरगोविंद खुराना -


● भारतीय वैज्ञानिक। भारत में जन्मे व शिक्षा। वर्तमान में अमरीकी नागरिक। 1968 में 'जेनेटिक कोड' पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।


लाला लाजपत राय  - 


● महान देशभक्त। 'शेरे-ए-पंजाब' के नाम से प्रसिद्ध। असहयोग आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका। 1928 में साइमन कमीशन का विरोध करते हुए पुलिस प्रहारो से मृत्यु।


लाल बहादुर शास्त्री -


● स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री। ईमानदार, दृढ़ निश्चय, सादगी पसंद, निस्वार्थ नेता, रेल मंत्री व गृह मंत्री भी रहे। ताशकंद में 10 जनवरी 1966 को निधन मर्णोंप्रांत भारत रत्न से विभूषित।


पंडित मदन मोहन मालवीय -


● महान देशभक्त। दो बार कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति।


मैथिलीशरण गुप्त -


● सुप्रसिद्ध हिंदी कवि। प्रसिद्ध रचना - साकेत


सरोजिनी नायडू -


● 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष । कवयित्री भी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (1947- 48) भी रही


गुरु नानक देव -


● सिख धर्म के प्रवर्तक। महान संत एवं कवि ।हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक। रूढ़ियों व जातिवाद के विरोधी।


पंडित जवाहरलाल नेहरू- 


● विश्व विख्यात राजनीतिज्ञ ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। राष्ट्रीय आंदोलन के अग्रणी नेता। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री। महान लेखक। कृतित्व-  डिस्कवरी ऑफ इंडिया,ग्लिम्प्सेेेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, ए बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स। पंचशील सिद्धांत के प्रवर्तक। निर्गुण आंदोलन के अग्रणी नेता।


तेनसिंह नोर्गे - 


● माउंट एवरेस्ट पर हिलेरी के साथ सर्वप्रथम पहुंचे । ब्रिटिश सरकार के 'जॉर्ज क्रोस' तथा नेपाल सरकार के 'नेपाल तारा' के सम्मानित


पाणिनि -


● महान संस्कृत विद्वान एवं वैयाकरण।


महाराणा प्रताप  - 


● अकबर की अधीनता स्वीकार न कर डटकर लोहा लेने वाले राजपूत योद्धा, मेवाड़ का राजा ,1597 में मृत्यु।


मुंशी प्रेमचंद- 


● हिंदी व उर्दू का महान लेखक। वास्तविक नाम - धनपतराय। सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कर्मभूमि, गोदान आदि प्रमुख रचनाएं।


डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन -


● स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति। महान विद्वान व दार्शनिक। टेम्पलटन पुरस्कार व भारत रत्न से सम्मानित।


सीवी रमन -


● प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी। 'रमन इफेक्ट' पर नोबेल पुरस्कार मिला।  भारत रत्न,लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित।


चक्रवर्ती राजगोपालाचारी -


● राजनीतिक नेता व महान विचारक। स्वतंत्र भारत के प्रथम व अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल। स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक।


राजा राममोहन राय - 


● महान समाज सुधारक। सती-प्रथा के निराकरण में प्रमुख भूमिका। ब्रह्म समाज के संस्थापक। अरबी, फारसी व संस्कृत के विद्वान।


अरुणा आसफ अली -


● 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' की नायिका। लेनिन शांति पुरस्कार (1965) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार (1987) और 1919 के जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।


सत्यजीत राय  - 


● भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने वाले प्रख्यात निर्माता-निर्देशक । पद्मविभूषण, मैग्सेसे, लीजन द ऑनर, विशेष ऑस्कर ,भारत रत्न आदि से सम्मानित । पाथेर पांचाली, अपराजित, गणशत्रु, आगंतुक, महानगर, नायक चारुलाता (सभी बांग्ला) और शतरंज के खिलाड़ी (हिंदी) इनकी प्रमुख फिल्में हैं।  23 अप्रैल 1992 को निधन।


मदर टेरेसा - 


● असहाय बालकों व वृद्धों, कुष्ठ रोगियों आदी की सेवा सुश्रुषा में प्राणप्रण में जुटी महान समाज सेविका, अपनी अमूल्य सेवाओं के लिए भारत रत्न , नोबेल शांति पुरस्कार आदि अनेक प्रतिष्ठित अलंकारों से सम्मानित।


बाबा आम्टे- 


● दलितों एवं कुष्ठ रोगियों की सेवा की सेवा के लिए संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले एक महान समाजसेवी ।पद्म विभूषण, मैग्सेसे पुरस्कार, इंदिरा गांधी सम्मान, जी. डी. बिड़ला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, टेंपलटन पुरस्कार आदि से सम्मानित। राष्ट्रीय एकता व सांप्रदायिक सद्भाव के लिए 'भारत छोड़ो यात्रा' के सक्रिय आयोजन तथा नर्मदा सागर परियोजना का प्रबल विरोध करने के करण चर्चित।


राजा रमन्ना (डॉक्टर)- 


● विख्यात परमाणु वैज्ञानिक। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष तथा रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार रह चुके हैं। डॉ रमन्ना केंद्रीय मंत्री परिषद में रक्षा मंत्री रह चुके हैं


एम जी के मैनन -


● सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक। वीपी सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में राज्यमंत्री, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष, योजना आयोग के सदस्य आदि कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।


यू आर राव - 


● 'अंतरिक्ष आयोग' तथा 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' के अध्यक्ष। विश्व के श्रेष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में प्रतिष्ठित स्थान।


वर्गीज कुरियन डॉक्टर -


● सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक। भारत में सहकारिता आंदोलन के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष। विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित ।


वल्लभभाई पटेल -


● महान स्वतंत्रता सेनानी। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री रहे। देसी रियासतों के एकीकरण में असाधारण भूमिका निभाई । भारत रत्न से सम्मानित ।


कुमार गंधर्व -


● हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुरोधा एवं गायक। कर्नाटक में जन्मे और देवास (मध्य प्रदेश) को अपनी कार्यशैली बनाने वाले कुमार गंधर्व ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में नए प्रयोग कर 250 धुने और 11 नए राग तैयार किये। पद्मभूषण, पद्मविभूषण, कालिदास सम्मान, हाफिज़ अली खान पुरस्कार से सम्मानित । कुमार गंधर्व का 12 जनवरी 1992 को निधन हो गया।


जे आ र डी टाटा -


● प्रमुख उद्योगपति। भारत में उद्योग का बुनियादी ढांचा तैयार करने वाले और उड्डयन सेवा करने वाले। देश के औद्योगिक विकास तथा उड्डयन के अतिरिक्त तकनीकी एवं वैज्ञानिक की शिक्षा तथा अनुसंधान क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान। 'भारत- रत्न' से सम्मानित। 29 नवंबर 1993 को निधन।


शिवमंगल सिंह सुमन - 


● सुप्रतिष्ठित हिंदी कवि। मानव जीवन के विविध पक्षों को समेटने वाले काव्य के रचयिता। डॉक्टर सुमन 'भारत भारती पुरस्कार' सहित अन्य सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।


के एम करिअप्पा -


● स्वतंत्र भारत के प्रथम थलसेना अध्यक्ष ।भारतीय थल सेना को एक बड़ी सामरिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान। वर्ष 1986 में भूतपूर्व है जनरल करिअप्पा को 'फिल्ड मार्शल' का हॉनरेरी रैंक दिया गया। 15 मई 1993 को निधन हो गया


सचिन तेंदुलकर -


● मुंबई में जन्मे तेंदुलकर ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। भारतीय क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट बल्लेबाज वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे ।भारत रत्न से सम्मानित।


अटल बिहारी वाजपेई - 


● 'हार नहीं मानूंगा रार नई ठानूंगा' ।'काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं। यह अमर उद्घोष करने वाले भारतीय राजनीति के सर्वमान्य नेता । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने 16 अगस्त 2018 को अंतिम सांस ली।


नरेंद्र मोदी - 


● भारत के प्रधानमंत्री।

नोट - ये भारत के 15 प्रधानमंत्री तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति है।

Post a Comment

0 Comments